Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में कहासुनी होने पर युवक की 5 नाबालिगों ने चाकू से गोदकर की हत्या, 3 पकड़े गए

short by नदीम अनवर / on Wednesday, 10 August, 2022
दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर एक 21-वर्षीय युवक की 5 नाबालिगों ने कथित तौर पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, "शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे।" मामले में पुलिस ने 3 नाबालिगों को पकड़ लिया है और आगे की जांच जारी है।