दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में लगी आग 1 घंटे के भीतर बुझाई गई, सामने आईं तस्वीरें
दिल्ली में कांग्रेस पार्टी के अकबर रोड स्थित मुख्यालय में शनिवार शाम को अचानक आग लग गई। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि 1 घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया गया था। एक अधिकारी ने बताया, "एसी में इलेक्ट्रिक फॉल्ट की वजह से आग लगी थी।" घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
read more at ABP न्यूज़


