दिल्ली में कार पर दिखी सिंगापुर दूतावास की फर्ज़ी नंबर प्लेट, जारी हुईं तस्वीरें
भारत में सिंगापुर के दूतावास ने तस्वीरें ट्वीट कर बताया है कि दिल्ली में एक कार पर उनके दूतावास की फर्ज़ी नंबर प्लेट है। दूतावास ने लिखा, "63 CD नंबर वाली प्लेट फर्ज़ी है। यह हमारे दूतावास की गाड़ी नहीं है। हमने भारतीय विदेश मंत्रालय और पुलिस को अलर्ट कर दिया है...यह कार कहीं लावारिस दिखे तो ज़्यादा सावधानी बरतें।"
read more at ABP न्यूज़


