दिल्ली में कोविड-19 के 1,422 नए मामले मिले, पॉज़िटिविटी रेट 4.72% से बढ़कर 5.34% हुआ
दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 1,422 नए मामले सामने आए हैं जो शनिवार को सामने आए 1,407 मामलों से अधिक हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पॉज़िटिविटी रेट रविवार को 5.34% रहा जबकि शनिवार को 4.72% था। दिल्ली में कोविड-19 के सक्रिय मामले 5,939 हो गए हैं जबकि कोविड-19 से अब तक 26,179 मौतें हुई हैं और मृत्यु दर 1.38% है।
read more at हिन्दुस्तान


