Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में कोविड-19 के 15000 से अधिक मामले दर्ज, पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर हुआ 15%

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 6 January 2022
दिल्ली सरकार ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 15,097 नए मामले दर्ज हुए और 6 मौतें दर्ज हुईं जबकि पॉज़िटिविटी रेट बढ़कर 15.34% हो गया। कोविड-19 के मामलों में एक दिन में तकरीबन 41% की बढ़ोतरी (कल 10,665 केस रिपोर्ट हुए थे) हुई है। इस अवधि में तकरीबन 7,000 कोविड-19 मरीज़ ठीक हुए।
read more at Twitter