दिल्ली में कोविड-19 के 942 नए मामले सामने आए, पॉज़िटिविटी रेट 7.25% हुआ
दिल्ली में पिछले 24-घंटों में कोविड-19 के 942 नए मामले सामने आए हैं जो शनिवार को सामने आए 1,109 मामलों से कम हैं। वहीं, इस दौरान कोई मौत दर्ज नहीं हुई और पॉज़िटिविटी रेट घटकर 7.25% हो गया। जारी बुलेटिन के मुताबिक, रविवार को 1,360 लोग रिकवर हुए हैं। वर्तमान में राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 5,141 सक्रिय मामले हैं।
read more at Twitter


