दिल्ली में खाना ना बनाने और घर का काम ना करने को लेकर पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या
भलस्वा डेयरी (दिल्ली) में खाना ना बनाने और घर का काम ना करने को लेकर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, हाल में बच्चे को जन्म देने के कारण मृतका में खून की कमी हो गई थी जिसके कारण हुई कमज़ोरी से वह रोज़ाना खाना नहीं बना पाती थी।


