Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की ट्रॉफी का किया अनावरण

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Friday, 16 December, 2022
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के ध्यानचंद स्टेडियम में शुक्रवार को एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 की ट्रॉफी का अनावरण किया। ठाकुर ने समारोह की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "भारत के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि वह जनवरी में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप की मेज़बानी करेगा।"