Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में चांदनी चौक के बाज़ार में लगी आग, कई दुकानें जलीं; मौके पर पहुंचे दमकल के 13 वाहन

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Thursday, 6 January 2022
दिल्ली के चांदनी चौक के लाजपत राय बाज़ार में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई जिसमें कई दुकानें जल गईं। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और 13 वाहनों को आग बुझाने के काम में लगाया गया है। बकौल रिपोर्ट्स, लाल किले के सामने स्थित इस बाज़ार में तड़के 4:45 बजे आग लगी थी।