Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ चलाए अभियान के तहत 105 पर केस दर्ज, 36 गिरफ्तार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 22 December, 2022
दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूज़न ऐंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन्स (आईएफएसओ) यूनिट ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ चलाए अपने अभियान 'मासूम' के तहत 105 लोगों पर एफआईआर दर्ज कीं और 36 लोगों को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के माध्यम से आईएफएसओ को पोर्नोग्राफी से जुड़े उल्लंघनों की सूचनाएं मिलीं थी जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।