दिल्ली में जीटीबी समेत कई अस्पतालों को मिला बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल
दिल्ली फायर सर्विस ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में जीटीबी, दीप चंद बंधु, दादा देव और हेडगेवार हॉस्पिटल समेत कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला है। फायर सर्विस ने बताया कि तलाशी अभियान जारी है। इससे पहले रविवार को दिल्ली के 2 अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
read more at हिन्दुस्तान


