दिल्ली में डीटीसी की 2 बसों के बीच हुई टक्कर, कई लोग हुए घायल
दिल्ली में बुधवार को संसद मार्ग इलाके में डीटीसी की 2 बसों के बीच टक्कर हो गई। एक चश्मदीद के अनुसार, घटना में ड्राइवरों व कंडक्टरों समेत 10 लोग घायल हुए। बकौल चश्मदीद, एक बाइक चालक द्वारा कट मारने के बाद यह टक्कर हुई लेकिन दोनों बसों की रफ्तार कम थी और अगर तेज़ होती तो ज़्यादा लोग घायल होते।
read more at X (formerly Twitter)


