दिल्ली में पुलिसकर्मी से मारपीट करने के मामले में 2 महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली के तिगरी इलाके में एक यातायात पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने के मामले 2 महिलाओं समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, ट्रिपल-राइडिंग को लेकर चालान काट रहे पुलिसकर्मी के साथ एक शख्स और उसकी दो बहनों ने कथित तौर मारपीट की थी। इनमें से एक लड़की ने पुलिसकर्मी पर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया था।
read more at हिन्दुस्तान


