Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में पूर्व कांग्रेसी विधायक आसिफ अरेस्ट, एसआई से बदसलूकी का वीडियो आया था सामने

short by खुशी / on Saturday, 26 November 2022
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को बताया कि एक एसआई से बदसलूकी के आरोप में पूर्व कांग्रेसी विधायक आसिफ खान को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में आसिफ पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज करते दिखे थे। बकौल पुलिस, एमसीडी चुनाव लड़ रही अपनी बेटी के लिए प्रचार कर रहे आसिफ से अनुमति-पत्र मांगने पर उन्होंने बदसलूकी की।