Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में प्रदूषण नियमों का उल्लंघन करने पर 4 दिनों में 2,008 वाहनों पर लगा जुर्माना: खबर

short by अक्षत मित्तल / on Monday, 12 December, 2022
एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल बीएस-III या डीज़ल बीएस-IV वाहनों पर लगे प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर 4-7 दिसंबर के बीच 2,008 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है। नियमों के उल्लंघन पर हर वाहन पर ₹20,000 जुर्माना लगा है। बकौल रिपोर्ट, 145 वाहनों का चालान परिवहन विभाग ने जबकि 1,863 वाहनों का चालान ट्रैफिक पुलिस ने किया है।
read more at Hindustan Times