दिल्ली में फैक्ट्री में आग के चलते हुए विस्फोट से 6 दमकलकर्मी घायल, 30 वाहन मौके पर मौजूद
दिल्ली के बवाना में बुधवार रात एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल विभाग के मुताबिक, घटनास्थल पर विभाग के 30 दमकल वाहन भेजे गए और इस दौरान विस्फोट होने के चलते फैक्ट्री की दीवार और दरवाज़ा ढह गया जिससे 6 दमकलकर्मी घायल हो गए। बकौल दमकल विभाग, फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
read more at भाषा


