दिल्ली में बस ना मिलने पर फूटा लोगों का गुस्सा, डीटीसी बस में की तोड़फोड़
दिल्ली के संगम विहार में गुरुवार को कोविड-19 की नई पाबंदियों के बाद बसों में 50% सीट क्षमता के कारण यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ा। दक्षिण दिल्ली के एडिशनल डीसीपी हर्षवर्धन ने कहा, ''सुबह 10:30 बजे कुछ लोगों ने एमबी रोड को जाम कर डीटीसी बस में तोड़फोड़ की। बसों में सीट ना मिलने पर लोगों ने यह किया।''
read more at abp न्यूज़


