Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में बाइक सवार बदमाशों ने अकाउंटेंट से लूटे ₹1 लाख, विरोध करने पर पैर में मारी गोली

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 4 July, 2023
सुभाष प्लेस (दिल्ली) में बाइक सवार 3 बदमाशों ने सोमवार को ऑयल कंपनी में कार्यरत रितेश नामक अकाउंटेंट से ₹1 लाख लूट लिए। पुलिस के मुताबिक, जब अकाउंटेंट ने इस दौरान बदमाशों से लड़ने की कोशिश की तो वे उसके पैर में गोली मारकर भाग गए। बकौल पुलिस, रितेश अस्पताल में भर्ती है व आरोपियों की पहचान हो गई है।