Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली में बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर बदमाशों ने की महिला की गोली मारकर हत्या

short by सौरभ भटनागर / on Friday, 26 April, 2024
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में कुछ बदमाशों ने एक महिला के घर में घुसकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतका के परिजन ने बताया कि महताब नामक शख्स उसकी बेटी से छेड़छाड़ करता था जिसका विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों संग मिलकर घटना को अंजाम दिया। बकौल परिजन, पुलिस को मामले में पहले से जानकारी थी।