दिल्ली में मई 2022 में अब तक आग लगने की 2,145 घटनाएं आई सामने, 42 लोगों की हुई मौत
दिल्ली दमकल सेवा ने शुक्रवार को बताया कि इस साल सिर्फ मई के शुरुआती 19 दिनों में दिल्ली में आग से संबंधित 2,145 घटनाएं हुई हैं। इसके अलावा, ऐसी घटनाओं में 42 लोगों की मौत हो गई और 117 घायल हुए। अधिकारियों के मुताबिक, मई-2021 में 2,174, मई-2020 में 2,325, मई-2019 में 3,297 आग से संबंधित घटनाएं सामने आई थीं।
read more at हिन्दुस्तान


