दिल्ली में मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली में ज़खीरा फ्लाईओवर के पास शनिवार को एक मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और डीसीपी (रेलवे) केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालगाड़ी मुंबई से चंडीगढ़ जा रही थी और उसमें लोहे की शीट के रोल रखे हुए थे।
read more at Times Now नवभारत


