दिल्ली में युवक ने की नशे के आदी भाई की हत्या, मां के कहने पर किया सरेंडर
मंगोलपुरी (दिल्ली) में एक युवक ने नशे के आदी अपने भाई की हत्या कर दी और बाद में मां के कहने पर सरेंडर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ललित ने बीते सोमवार को घरवालों के बाहर जाने के बाद मृतक जयकिशन के सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या की थी। बकौल पुलिस, शव पास के पार्क में फेंका गया था।
read more at हिन्दुस्तान


