दिल्ली में राहुल गांधी के साथ 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए अभिनेता कमल हासन
दिल्ली में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शनिवार को अभिनेता कमल हासन शामिल हुए। राहुल गांधी के साथ यात्रा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के लोकसभा सदस्य श्याम सिंह यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, "मैं बसपा का सांसद हूं लेकिन यह कार्यक्रम दलगत राजनीति से ऊपर है। मैं राहुल गांधी के व्यक्तिगत निमंत्रण पर इसमें शामिल हुआ हूं।"
read more at News24 हिंदी


