दिल्ली में रिकॉर्ड हुआ इस सर्दी का सबसे कम न्यूनतम तापमान, 3.2°C तक गिरा पारा
आईएमडी के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान (औसत) 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सर्दी में अब तक का सबसे कम तापमान है। बकौल आईएमडी, सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि लोधी रोड पर शीत लहर के साथ न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।


