दिल्ली में शख्स ने की अपने लकवाग्रस्त बेटे की पीट-पीटकर हत्या
दिल्ली के भरत नगर में रविवार को एक शख्स ने अपने 30-वर्षीय लकवाग्रस्त बेटे की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, बेटे को अस्पताल ले जाया गया जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। उत्तरी-पश्चिमी ज़िले की डीसीपी उषा रंगनानी ने कहा, ''आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।''


