दिल्ली में सामने आए कोविड-19 के 20,718 नए मामले, पॉज़िटिविटी रेट 30% पर बरकरार
दिल्ली सरकार ने शनिवार को बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के 20,718 नए मामले सामने आए और 30 मौतें दर्ज हुईं जबकि पॉज़िटिविटी रेट (30.64%) शुक्रवार के बराबर ही रहा। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 19,554 मरीज़ रिकवर हुए हैं जबकि इसके सक्रिय मामलों की संख्या 93,407 है जिनमें से 69,554 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं।
read more at Twitter


