दिल्ली में सीएम ने 50 ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, कहा- 2023 में 1,500 और ई-बसें खरीदेंगे
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को 50 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि इसके साथ ही अब दिल्ली में 300 इलेक्ट्रिक बसें हो गई है। उन्होंने आगे कहा, "हम 2023 में 1,500 इलेक्ट्रिक बसें खरीदेंगे और 2025 के आखिर तक दिल्ली की सड़कों पर चलने वाली 80% बसें इलेक्ट्रिक होंगी।"
read more at भाषा


