दिल्ली में सीएम ने 97 ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, कहा- 2025 तक 80% बसें इलेक्ट्रिक होंगी
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को राजघाट डिपो से 97 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि शहर के समूचे बस बेड़े में 2025 तक करीब 80% इलेक्ट्रिक बसें होंगी। बकौल केजरीवाल, "1,500 ई-बसों के लिए...ऑर्डर दिया जा चुका है...जिन्हें नवंबर-दिसंबर तक शामिल किया जाएगा। दिल्ली में इस समय 153 ई-बसें चल रही हैं।"
read more at भाषा


