दिल्ली में ₹3/यूनिट बढ़ाई गई सीएनजी व पीएनजी की कीमतें
दिल्ली में शनिवार को हुई ₹3/किलोग्राम की बढ़ोतरी के बाद सीएनजी की कीमत ₹78.61/किलोग्राम हो गई। वहीं, दिल्ली में पीएनजी (पाइप्ड नैचुरल गैस) की कीमत में भी ₹3/स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) की बढ़ोतरी हुई है और नई कीमत ₹53.59/एससीएम है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम व आईजीएल के संचालन वाले अन्य शहरों में भी सीएनजी-पीएनजी के दाम बढ़ाए गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


