दिल्ली वक्फ बोर्ड में अवैध भर्तियां करने से जुड़े केस में ईडी के सामने पेश हुए अमानतुल्लाह
दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में बोर्ड के अध्यक्ष व 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अग्रिम ज़मानत देने से इनकार करते हुए एजेंसी के सामने पेश होने को कहा था। खान पर आरोप है कि उन्होंने बोर्ड में अवैध भर्तियों के ज़रिए बड़ी रकम जुटाई।
read more at हिन्दुस्तान


