Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली विधानसभा ने यमुना नदी की सफाई के लिए जल बोर्ड को ₹1,028 करोड़ की दी मंज़ूरी

short by अनिल कुमार / on Friday, 20 January, 2023
दिल्ली विधानसभा ने यमुना नदी की सफाई के काम में तेज़ी लाने को लेकर गुरुवार को दिल्ली जल बोर्ड के लिए ₹1,028 करोड़ के अनुदान की मंज़ूरी दी। दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि उप-राज्यपाल वी.के. सक्सेना ने अधिकारियों पर दबाव बनाकर नदी को साफ करने के काम को रोकने के लिए 'हर संभव प्रयास' किया था।