दिल्ली शराब नीति मामले में ईडी ने राष्ट्रीय राजधानी में 25 ठिकानों पर की छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को लगभग 25 स्थानों पर छापे मारे। अधिकारियों के मुताबिक, जिन जगहों पर छापे मारे गए वे शराब डीलरशिप और डिस्ट्रीब्यूटरशिप से जुड़ी निजी संस्थाओं के हैं। इससे पहले ईडी ने दिल्ली और पंजाब में करीब 35 जगहों पर छापेमारी की थी।
read more at News18 हिंदी


