दिल्ली शराब नीति मामले में सिसोदिया व संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 17 फरवरी तक बढ़ी
दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्डरिंग केस में राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट (दिल्ली) ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 'आप' नेता संजय सिंह की न्यायिक हिरासत 17 फरवरी तक बढ़ा दी है। सिसोदिया पिछले साल फरवरी में जबकि सिंह अक्टूबर में गिरफ्तार किए गए थे। वहीं, इस मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 5 बार समन भेजा जा चुका है।
read more at Latestly


