दिल्ली सरकार के कार्यक्रम से जुड़ने वाले 'मेंटोर' का साइकोमेट्रिक टेस्ट किया गया: सिसोदिया
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि 'देश का मेंटोर' कार्यक्रम में शामिल सभी मेंटोर को बोर्ड में लेने से पहले उनका साइकोमेट्रिक टेस्ट किया गया है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) की आपत्ति के बाद उन्होंने यह जानकारी दी। दरअसल, एनसीपीसीआर ने 'अपराध की आशंका' जताते हुए कार्यक्रम को स्थगित करने की मांग की थी।
read more at लेटेस्टली


