Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली सरकार ने की श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा

short by रौनक राज / on Wednesday, 12 October, 2022
दिल्ली सरकार ने अकुशल, अर्द्धकुशल और कुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की है जो 1 अक्टूबर से प्रभावी हो गई है। बकौल दिल्ली सरकार, इससे अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन ₹16,506 से बढ़कर ₹16,792, अर्द्धकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन ₹18,187 से बढ़कर ₹18,499 व कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन ₹20,019 से बढ़कर ₹20,357 हो गया है।