Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली सरकार ने भलस्वा में आग लगने के मामले में उत्तरी एमसीडी पर लगाया ₹50 लाख का जुर्माना

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 28 April, 2022
दिल्ली में भलस्वा लैंडफिल साइट पर आग लगने के मामले में राज्य सरकार ने उत्तरी नगर निगम पर ₹50 लाख का जुर्माना लगाया है। गौरतलब है कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर मंगलवार की शाम को आग गई थी जिस पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। बकौल अधिकारी, आग पर काबू पाने में कम-से-कम एक दिन और लगेगा।