Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली सरकार ने मज़दूरों का महंगाई भत्ता बढ़ाया, भारत में सर्वाधिक न्यूनतम मज़दूरी का किया दावा

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 20 May, 2022
दिल्ली सरकार ने बढ़ती महंगाई के बीच शुक्रवार को मज़दूरों का महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाया। इसके साथ ही अप्रशिक्षित मज़दूरों का मासिक वेतन ₹16,064 से बढ़ाकर ₹16,506 किया गया है जबकि अर्ध-प्रशिक्षित मज़दूरों का वेतन ₹17,693 से बढ़ाकर ₹18,187/माह किया गया है। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दावा किया, "दिल्ली में न्यूनतम मज़दूरी...किसी भी अन्य राज्य की तुलना में सर्वाधिक है।"