Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली सरकार ने वापस लिया एयरपोर्ट पर शिक्षकों की कोविड-19 ड्यूटी लगाने से जुड़ा आदेश

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Tuesday, 27 December, 2022
दिल्ली सरकार ने कोविड-19 संबंधी निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को एयरपोर्ट पर तैनात करने से जुड़ा आदेश मंगलवार को वापस ले लिया। 31 दिसंबर-15 जनवरी के बीच स्कूलों के शीतकालीन अवकाश के दौरान एयरपोर्ट पर शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। बीजेपी ने इस आदेश का विरोध किया था।