दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण के बीच दूसरे राज्यों की ऐप आधारित टैक्सियों के प्रवेश पर लगाई रोक
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को एलान किया कि राष्ट्रीय राजधानी में खराब वायु गुणवत्ता के बीच दूसरे राज्यों से आने वाली ऐप आधारित टैक्सियों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। बकौल राय, इस संबंध में परिवहन विभाग को निर्देश दिया गया है। वहीं, दिल्ली में 18 नवंबर तक सभी स्कूल भी बंद किए गए हैं।
read more at हिन्दुस्तान


