दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने दिया इस्तीफा, छोड़ी आम आदमी पार्टी
दिल्ली सरकार में मंत्री राजकुमार आनंद ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और आम आदमी पार्टी (आप) भी छोड़ दी है। उन्होंने कहा, "भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से...'आप' का जन्म हुआ था...लेकिन आज यह भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है।" वहीं, ईडी ने मनी लॉन्डरिंग के मामले में नवंबर में आनंद के घर पर छापा मारा था।
read more at ABP न्यूज़


