Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली सीएम की पत्नी को 2 निर्वाचन क्षेत्रों में बतौर वोटर पंजीकरण को लेकर कोर्ट ने किया तलब

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 5 September, 2023
दिल्ली के एक कोर्ट ने 2 निर्वाचन क्षेत्रों में कथित तौर पर बतौर वोटर पंजीकरण कराने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को 18 नवंबर को तलब किया है। बीजेपी नेता हरीश खुराना ने 2019 में शिकायत दर्ज कराई थी कि सुनीता केजरीवाल का नाम चांदनी चौक (दिल्ली) और साहिबाबाद (उत्तर प्रदेश) में पंजीकृत है।