Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली हाईकोर्ट ने 'INDIA' नाम को लेकर विपक्षी गठबंधन, केंद्र व चुनाव आयोग से मांगा जवाब

short by अनिल कुमार / on Friday, 4 August, 2023
दिल्ली हाईकोर्ट ने विपक्षी दलों द्वारा गठबंधन का नाम 'INDIA' रखने पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका पर केंद्र, चुनाव आयोग और विपक्षी दलों से जवाब मांगा है। बकौल याचिका, विपक्ष 'INDIA' नाम का इस्तेमाल जनता की सहानुभूति और वोट पाने के लिए कर रहा है और यह राजनीतिक घृणा व राजनीतिक हिंसा की वजह बन सकती है।