दिल्ली हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर सुरक्षित रखा अपना फैसला
दिल्ली हाईकोर्ट ने ईडी द्वारा शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। गौरतलब है कि ईडी ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। राउज़ ऐवेन्यू कोर्ट ने सोमवार को उन्हें 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
read more at News18 हिंदी


