Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतपे द्वारा दायर मुकदमे में अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी को भेजा समन

short by रौनक राज / on Thursday, 8 December, 2022
दिल्ली हाईकोर्ट ने भारतपे द्वारा दायर मुकदमे में कंपनी के सह-संस्थापक व पूर्व एमडी अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी माधुरी जैन को समन भेजा है। दरअसल, भारतपे ने अशनीर और माधुरी पर कंपनी के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाने का आरोप लगाया था। वहीं, भारतपे ने अशनीर व माधुरी के खिलाफ ₹88 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।