Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली हाईकोर्ट ने सलमान खुर्शीद की नई किताब पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका की खारिज

short by shashank mishra / on Thursday, 25 November 2021
दिल्ली हाईकोर्ट ने कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की किताब 'सनराइज़ ओवर अयोध्या’ के प्रकाशन और बिक्री को रोकने के निर्देश देने की मांग वाली याचिका गुरुवार को खारिज कर दी। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा, "अगर लोग इतने संवेदनशील हैं तो हम क्या कर सकते हैं। किसी ने उन्हें किताब को पढ़ने के लिए नहीं कहा।"