Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली हाईकोर्ट ने हवाई किराए की सीमा तय करने से किया इनकार

short by मनीष झा / on Wednesday, 15 May, 2024
दिल्ली हाईकोर्ट ने हवाई किराए की सीमा तय करने से बुधवार को इनकार करते हुए कहा कि विमानन उद्योग बेहद प्रतिस्पर्धी माहौल में काम कर रहा है और एयरलाइन कंपनियां भारी घाटे में चल रही हैं। कोर्ट ने कहा, "बाज़ार से जुड़ी ताकतें ही टिकटों की कीमत तय करेंगी। ऑटो-रिक्शा का किराया भी आज एयरलाइन के किराए से अधिक है।"
read more at भाषा