दिल्ली हाईकोर्ट में दो न्यायाधीशों ने ली पद की शपथ, जजों की संख्या बढ़कर 47 हुई
दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा ने सोमवार को जस्टिस गिरीश कठपालिया और जस्टिस मनोज जैन को पद की शपथ दिलाई। इस शपथ के बाद दिल्ली हाईकोर्ट में जजों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है जिनमें 10 महिला न्यायाधीश भी शामिल हैं। गौरतलब है, केंद्र ने 27 अप्रैल को दोनों न्यायाधीशों की नियुक्ति को मंज़ूरी दी थी।
read more at भाषा


