दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित वाहनों के लिए फाइन 20 गुना बढ़कर होगा ₹20,000
एसपी ट्रैफिक गाज़ियाबाद रामानंद कुशवाहा ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित वाहनों को लेकर कहा है, "हम प्रतिबंधित वाहनों के लिए जुर्माना ₹1000 से बढ़ाकर ₹20,000 कर देंगे...हमारे पास कोई विकल्प नहीं बचा है।" उन्होंने कहा, "ये वाहन ऐक्सीडेंट के प्रमुख कारण हैं।" गौरतलब है, इस एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, तीन-पहिया वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली को चलने की अनुमति नहीं दी गई है।
read more at NewsBytes हिन्दी


