दिवंगत अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक बनाएंगी उनकी छोटी बहन, अगले साल शुरू होगी शूटिंग
फिल्म ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया है कि दिवंगत अभिनेत्री मधुबाला की छोटी बहन मधुर बृज भूषण उन पर बायोपिक बनाएंगी जिसकी शूटिंग अगले साल से शुरू होगी। 'शक्तिमान' के निर्माताओं के साथ मिलकर वह इस प्रोजेक्ट को प्रोड्यूस करेंगी। बकौल मधुर, "मेरी प्यारी बहन के लिए कुछ करने का मेरा लंबे समय से सपना था।"
read more at Times Now नवभारत


