दिवंगत संगीतकार एस.डी. बर्मन का बांग्लादेश स्थित घर सांस्कृतिक परिसर में होगा तब्दील
बांग्लादेश के कॉमिला ज़िले में दिवंगत संगीतकार सचिन देव बर्मन के महलनुमा घर को एक सांस्कृतिक परिसर में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने 1.10 करोड़ टका (₹86 लाख) की मंज़ूरी दी है। अधिकारियों के मुताबिक, इस घर को 30 नवंबर, 2017 को संरक्षित स्मारक के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।
read more at Hindustan Times


